वृंदावन : होटल, गेस्ट हाउस के नाम पर सक्रिय टटलूबाजों पर चला चाबुक

वृंदावन : होटल, गेस्ट हाउस के नाम पर सक्रिय टटलूबाजों पर चला चाबुक
-पुलिस ने श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और ठगी की मिली शिकायतों पर दिखाई सख्ती
  वृंदावन (मथुरा) । होटल गेस्ट हाउस के नाम पर पर्यटकों का टटलू काटने वालों पर पुलिस द्वारा चाबुक चलाया गया है, धार्मिक नगरी वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं को होटल और गेस्ट हाउस दिलाने के नाम पर परेशान करने, अवैध वसूली और कथित ठगी करने वाले दलालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वृंदावन कोतवाली पुलिस ने देर रात शहर के प्रमुख धार्मिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए करीब दो दर्जन संदिग्ध दलालों को हिरासत में ले लिया है । 
   वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वीआईपी मार्ग, प्रेम मंदिर और विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की, पुलिस टीम ने उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी, जहां बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही रहती है, बताया जा रहा है कि वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में रोककर होटल और गेस्ट हाउस उपलब्ध कराने के नाम पर कुछ दलाल सक्रिय रहते हैं, श्रद्धालुओं से मनमाने पैसे मांगने, होटल तक पहुंचाने के नाम पर कमीशन लेने और उन्हें परेशान करने जैसी शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया, देर रात अचानक शुरू हुई पुलिस की कार्रवाई से होटल दलालों में हड़कंप मच गया, पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
  वृंदावन में प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी महाराज, प्रेम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, त्योहारों, सप्ताहांत और विशेष धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में होटल, गेस्ट हाउस, पार्किंग और मंदिर तक पहुंचाने के नाम पर श्रद्धालुओं को परेशान किए जाने की शिकायतें पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बनती हैं, पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित व व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराना है ।
   विशेष रूप से मंदिरों और प्रमुख मार्गों के आसपास सक्रिय संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की ठगी या अवैध वसूली न हो सके, कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार के मुताबिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी भी जारी रहेगी, पुलिस की देर रात हुई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि धर्मनगरी में श्रद्धालुओं को होटल और गेस्ट हाउस के नाम पर परेशान करने, उनसे अवैध वसूली करने या ठगी का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1957333
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.