सनसनी : धौरेरा के जंगलों में मिला बीपीटी के छात्र का शव

सनसनी : धौरेरा के जंगलों में मिला बीपीटी के छात्र का शव
-मौके पर पहुंची थाना जैंत पुलिस, जाँच शुरू, परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आशंका  
  मथुरा । बुधवार को थाना जैत क्षेत्र के गांव धोरेरा के जंगलों में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया, संस्कृति विश्वविद्यालय के बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) अंतिम वर्ष के छात्र विपिन का शव एक सुनसान कोठरी में लहूलुहान हालत में मिला जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई ।
  जानकारी के अनुसार धोरेरा के जंगलों में कुछ स्थानीय ग्रामीण अपने मवेशी चराने गए थे, इसी दौरान उन्हें जंगल में बनी एक कोठरी से संदिग्ध हलचल और दुर्गंध का अहसास हुआ, जब उन्होंने भीतर जाकर देखा तो वहां एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना थाना जैत पुलिस को दी, सूचना पाकर जैत थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, घटनास्थल की छानबीन और सोशल मीडिया व वायरलेस के जरिए पहचान के प्रयास शुरू किए गए, मृतक की शिनाख्त गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव निवासी विपिन के रूप में हुई ।
  परिजनों ने बताया कि विपिन सोमवार दोपहर को अपने घर से संस्कृति विश्वविद्यालय जाने की बात कहकर निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा, परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका, पुलिस के अनुसार, छात्र विपिन की हत्या बेहद बेरहमी से धारदार हथियार से वार करके की गई है, मृतक के शरीर, गर्दन और सिर पर चोटों के कई गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे जाहिर होता है कि हत्या से पहले उसके साथ काफी संघर्ष हुआ था, शव के पास से पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है ।
 विपिन की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव नीमगांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया, रोते-बिलखते परिजन जैत थाना व घटनास्थल पर पहुंचे, परिजनों ने किसी पुरानी रंजिश या कॉलेज के ही कुछ संदिग्ध तत्वों पर हत्या का अंदेशा जताया है, पुलिस सभी कोणों से मामले की पड़ताल कर रही है, मथुरा पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल्स, कॉलेज के दोस्तों और धोरेरा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1958064
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.