राजाधिराज ने सोसनी हिंडोले में दिये दर्शन, भक्त हुए आनंदित
राजाधिराज ने सोसनी हिंडोले में दिये दर्शन, भक्त हुए आनंदित
मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में गुरुवार को सावन मास के आठवें दिन ठाकुर राजाधिराज महाराज ने सोसनी हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को कृतार्थ किया, हिंडोला दर्शन पाकर भक्त आनंदित होकर राजाधिराज की जय जयकार करने लगे ।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि द्वारकाधीश मंदिर में पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार ठाकुर राजाधिराज जी को लाड़-लड़ाने के के लिए सावन मास में रंग बिरंगी घटाएं और हिंडोला को सजाया जाता है, इसी क्रम में आज मंदिर में सोसनी हिंडोले में राजाधिराज को झूला झुलाया गया, इस अवसर पर मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लग गया, सात अगस्त को संध्या समय 5:10 से 5:40 बजे तक ठाकुर राजाधिराज महाराज केले के हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।






.jpeg)







