महंगाई, भ्रष्टाचार व राम मंदिर चंदा मामले में तहसील पर किया प्रदर्शन
महंगाई, भ्रष्टाचार व राम मंदिर चंदा मामले में तहसील पर किया प्रदर्शन
गोवर्धन । महंगाई, भ्रष्टाचार और राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गोवर्धन तहसील परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर दीपक सिंह ने किया, बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया, प्रदर्शन के बाद एसडीएम सुशील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच और राम मंदिर चंदा मामले में पारदर्शिता की मांग उठाई गई, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर दीपक सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और भ्रष्टाचार के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा और संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग की ।







.jpeg)







