छात्र हत्याकाण्ड में महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

छात्र हत्याकाण्ड में महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
-घर से संस्कृति विश्वविद्यालय की कहकर निकला था मृतक छात्र विपिन
  मथुरा । थाना छाता पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या की घटना का अनावरण करते हुए हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तगण को मुठभेड़ के दौरान दो अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एवं एक कार मारूति स्विफ्ट नम्बर यूपी 85 सीजेड 0590 सहित गिरफ्तार किया गया है और एक सह-अभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है ।
  पुलिस के मुताबिक एक अभियुक्त तेजपाल उर्फ नेहनू पुत्र गिर्राज निवासी जाटव मौहल्ला राधाकुण्ड थाना गोवर्धन मथुरा फरार हो गया, थाना छाता पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात को करीब 12 बजे ग्राम रनवारी से करीब एक किलोमीटर पहले बायीं तरफ रेडीमेड़ चारदिवारी हो रखे प्लॉटो के पास थाना छाता से अभियुक्त विक्रम पुत्र रामकिशन निवासी राधा पब्लिक स्कूल स्कूल के सामने ब्लॉक के पीछे कस्बा व थाना गोवर्धन जनपद मथुरा व अमन पुत्र स्व. गिर्राज निवासी जाटव मोहल्ला राधा कुंड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, महिला को उसके घर से शनिवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार किया गया ।
   4 अगस्त को छात्र विपिन उम्र लगभग 20 वर्ष अपने घर से मोटरसाइकिल संख्या यूपी 85 सीएन 4434 से समय करीब 15 बजे संस्कृति यूनिवर्सिटी छाता मथुरा के लिए जाने की कहकर निकला था लेकिन वापस घर पर नहीं पहुंचा, सर्विलांस सेल आदि की मदद से गुमशुदा के बारे मे तलाश की गई, 5 अगस्त को ग्राम धौरेरा क्षेत्रान्तर्गत थाना जैत जनपद मथुरा के जंगल में एक खंडहर नुमा कोठरी में मृतक विपिन पुत्र चन्द्रपाल सिह निवासी नीमगांव थाना गोवर्धन जनपद मथुरा की अज्ञात बदमाश के द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गयी जिसके सम्वन्ध मे धारा 103(1), 238 बीएनएस में अज्ञात हत्यारोपियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2033403
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.