सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने से मची हलचल
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने से मची हलचल
-प्रशासन ने बढाई चौकसी, सोशल मीडिया पर पुलिस ने बनाई पैनी नजर
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए 9 अगस्त को प्रस्तावित कारसेवा और जलाभिषेक के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है, शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है, फ्लैग मार्च के बीच संगठन ने सावन के बाद नई तारीख तय करने की बात कही है, रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक संदेश ने मथुरा की शांत फिजा में हलचल पैदा कर दी, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए पुलिस ने कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन, साध्वी ऋतंभरा और स्वामी सच्चिदानंद महाराज समेत कुल 12 प्रमुख संतों और धर्माचार्यों को रेड कार्ड नोटिस जारी किया हैं ।

पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत और जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी को रेड कार्ड नोटिस जारी किया था, नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है, वहीं राष्ट्रीय हनुमान दल के संगठन महामंत्री तरुण गुप्ता द्वारा पूर्व में ही पत्र के माध्यम से सावन माह में अत्यधिक भीड़भाड़ को देखते हुए जलाभिषेक एवं कारसेवा का कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी जा चुकी है, पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम की अगली तारीख साधु-संतों से विचार-विमर्श के बाद निर्धारित की जाएगी ।
.jpg)
प्रशासन द्वारा एहतियातन उठाए गए कदमों के बीच अब सभी की नजरें संगठन के आगामी निर्णय पर टिकी हैं, पुलिस ने नोटिस के जरिए स्पष्ट किया है कि यदि किसी गतिविधि से कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर से जुड़े मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की है, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के तहत संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि अथवा नई परंपरा शुरू करने पर प्रतिबंध है। पुलिस-प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत रखी जा रही है ।
एसपी सिटी राजीव कुमार के अनुसार, कुछ लोगों की ओर से संबंधित क्षेत्र में आने का आह्वान किया गया था, हालांकि इसके लिए प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी, पुलिस को जैसे ही ऐसे लोगों के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिली, तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटाया गया, उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों को विभिन्न थानों की पुलिस के माध्यम से वापस भेज दिया गया, एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है, राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता ने आधिकारिक पत्र जारी कर शाही मस्जिद ईदगाह पर प्रस्तावित जलाभिषेक कारसेवा कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा कर दी ।







.jpeg)







