कांग्रेसियों ने मनाई भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगांठ
कांग्रेसियों ने मनाई भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगांठ
-जिला कार्यालय पर नफरत की राजनीति को हराने का लिया संकल्प
मथुरा । सेठवाड़ा स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर रविवार को हिंसा नफरत भारत छोड़ो दिवस के तौर पर मनाई गई जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने नफरत हिंसा की राजनीति को निर्णायक रूप से हराने का संकल्प लिया, स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, शोषण, शिक्षा परीक्षा व्यवस्था में हेराफेरी एवं चढ़ावा चोरी के खिलाफ नफरत हिंसा की राजनीति को निर्णायक रूप से हराने का संकल्प लिया ।
मुख्य वक्ता एवं सांप्रदायिकता विरोधी समिति के जिलाध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठ भूमिका और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौजूदा दौर में देश की आजादी और एकता को सम्प्रदायिक् नफरत और हिंसा फैलाने में जुटे तत्वों के हमलों से खतरे में पड़ गया बताया, कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, अशोक सैनी, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अर्पित जादौन, गीता दिवाकर ने 9 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया, बैठक का संचालन जिला महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने किया, अमित दीक्षित, निशू यादव एडवोकेट, अनिल खरे सुशील गौतम, ललित शर्मा, भोले, मोनू कुरैशी, राजेश धनगर, सुरेश शर्मा उपस्थित थे ।







.jpeg)







