संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक
संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचानी होंगी पार्टी की नीतियां-अंजली निंबालकर
मथुरा । कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया, बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन अभियान की जनपद ऑब्जर्वर अंजली निंबालकर, सहयोगी कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि, प्रतिमा सिंह और अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आगामी चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी, उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा, बैठक में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मंच पर मौजूद पार्टी नेताओं का कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साहवर्धन किया, इस दौरान नेताओं का पटुका और माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान भी किया गया, कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला ।
कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन के लिए काम करने और पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया, बैठक के संबंध में संगठन सृजन अभियान की ऑब्जर्वर अंजली निंबालकर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है, उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराएंगे, अब देखना होगा कि संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस मथुरा में अपने संगठन को कितना मजबूत कर पाती है और आगामी चुनाव में इसका पार्टी को कितना राजनीतिक लाभ मिलता है ।







.jpeg)







