भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक थे शहीद भगत सिंह
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष लेख : भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक थे शहीद भगत सिंह
शहीद भगत सिंह भारत के सबसे महान और प्रेरणादायक क्रांतिकारियों में से एक थे जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उनका जन्म 28 सितंबर 1907 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर जिले (अब पाकिस्तान में फैसलाबाद) के बंगा गांव में हुआ था और उन्हें अंग्रेज सरकार ने 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल (वर्तमान पाकिस्तान) में फांसी पर लटका दिया गया था लेकिन उनके पैतृक घर की बात करें तो वह पंजाब के नवांशहर जिले (अब शहीद भगत सिंह नगर) के खटकर कलाँ गांव में स्थित है।
खटकर कलाँ का यह घर आज भी मौजूद है और इसे स्मारक के रूप में संरक्षित किया गया है। यह घर भगत सिंह के दादा अर्जुन सिंह द्वारा बनाया गया था। यहीं भगत सिंह ने अपने बचपन का एक बड़ा हिस्सा बिताया और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा भी यहीं से मिली। भगत सिंह का परिवार पहले से ही क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था, उनके पिता किशन सिंह और चाचा अजीत सिंह भी स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय थे ।
इस घर में आज भी भगत सिंह से जुड़ी कई ऐतिहासिक वस्तुएं, दस्तावेज़ और तस्वीरें संरक्षित हैं, पंजाब सरकार ने इस स्थल को संग्रहालय के रूप में विकसित किया है जिसे देखने हर साल हजारों लोग आते हैं, घर की दीवारों पर भगत सिंह के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती तस्वीरें और उनके विचार अंकित हैं, खटकर कलाँ में स्थित यह घर आज भी भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, यह स्थान न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि देशभक्ति की भावना को जीवित रखने वाला तीर्थ स्थल भी बन चुका है ।
शहीद भगत सिंह अमर रहें। 🇮🇳






.jpeg)







