राजाधिराज ने कली के हिंडोले में विराज दिये भक्तों को दर्शन
राजाधिराज ने कली के हिंडोले में विराज दिये भक्तों को दर्शन
मथुरा । नगर के प्रसिद्ध पुष्टिमार्ग संप्रदाय के द्वारकाधीश मंदिर में सावन में चल रहे हिंडोला व घटा महोत्सव के दौरान गुरुवार को जन जन के आराध्य राजाधिराज को कली के हिंडोले में विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराये गए, हिंडोले में विराजे राजाधिराज मनमोहक लग रहे थे, भक्त भी एक टकटकी लगाए उनको निहार रहे थे, किसी का मन ठाकुर के समक्ष से हटने का नाम नहीं ले रहा था ।
.jpg)
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में गुरुवार की शाम ठाकुर राजाधिराज महाराज के कली के हिंडोले के दर्शनों को भक्त उमड़ पड़े, उन्होंने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने के तहत घटा और हिंडोला में विराजमान कराया जाता है, यह क्रम पूरे सावन मास में मंदिर में जारी रहेगा, शुक्रवार को संध्या उद्यापन के दर्शन 5 बजे खुलेंगे, शयन के दर्शन सायंकाल 7 बजे से 8 बजे तक होंगे जिसमें ठाकुर जी महाराज सोसनी घटा में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे ।






.jpeg)







