हरे मखमल के हिंडोले में विराजमान हुए राजाधिराज
हरे मखमल के हिंडोले में विराजमान हुए राजाधिराज
मथुरा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ0 वागीश कुमार जी महाराज (कांकरोली नरेश, तृतीय पीठ) के द्वारा किया जाता है ।
.jpg)
उसी परंपरा के तहत ठाकुर जी महाराज हरे मखमल के हिंडोले में विराजमान हुए, पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने के तहत घटा और हिंडोला में विराजमान कराया जाता है। यह क्रम पूरे सावन मास जारी रहेगा। कल संध्या उद्यापन के दर्शन 5रू00 बजे खुलेंगे एवं शयन के दर्शन सायंकाल 7 बजे से 8 बजे तक होंगे जिसमें ठाकुर जी महाराज लाल घटा में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
.jpg)






.jpeg)











