अब अपने पैतृक गांव में मिल सकेगा रोजगार, नही जाना होगा शहर 

अब अपने पैतृक गांव में मिल सकेगा रोजगार, नही जाना होगा शहर 
-स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्थापित होगी गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री
    मथुरा । गांव में घर मकान खेत खलिहान सब है लेकिन रोजगार की तलाश में शहर जाने वाले युवाओं के दिल में टीस रह जाती है कि काश गांव में ही अच्छा रोजगार मिला होता, अब युवाओं के लिए गांव में ही रोजगार की तमाम संभावनाएं बन रही हैं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इन संभावनाओं को उभारने का काम कर रहा है, इस योजना के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह अब उड़ान भरने को तैयार हैं । 
     पार्वती स्वयं सहायता समूह राल तथा श्री गंगा इंटरप्राइजेज के बीच गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा मनीष मीना की उपस्थिति में हुऐ एमओयू के अनुसार राल स्थित गौशाला में गोबर से पेन्ट बनाने की फैक्ट्री स्थापित की जायेगी जो खादी इंडिया के तकनीकी सहयोग से प्रारम्भ होगी, फैक्ट्री में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ ही लाभांग में भी हिस्सेदारी मिलेगी तथा पांच वर्ष पश्चात् समूह फैक्ट्री का एकल मालिक होगा, सरकारी विद्यालयों, पंचायत घरों आदि में समूह के बनाये गोबर पेन्ट का प्रयोग करने पर भी एक एमओयू समूह तथा संबंधित विभागों के मध्य किया गया, सीडीओ मनीष मीना ने बताया कि यह फैक्ट्री 45 दिन में तैयार हो जायेगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392327
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.