गूगल से डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, 2.75 लाख गायब

गूगल से डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, 2.75 लाख गायब 
-ऑनलाइन 5 रुपये की फीस भरने के बहाने लगाई सेंध, अस्पताल पहुंचने पर खुला फर्जीबाड़ा
   मथुरा । गूगल पर डॉक्टर का फोन नंबर खोजकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना एक बुजुर्ग के लिए भारी पड़ गया, साइबर ठगों ने जाने-माने त्वचा रोग विशेषज्ञ (स्किन स्पेशलिस्ट) डॉ0 शैलेंद्र प्रताप सिंह का फर्जी नंबर गूगल सर्च में डाल रखा था, पीड़ित बुजुर्ग जब उस नंबर के झांसे में आए तो अपॉइंटमेंट के नाम पर मात्र 5 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कराने के बहाने ठगों ने उनके बैंक खाते से 2.75 लाख रुपये पार कर दिए ।


  पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि गत 11 तारीख को उन्हें त्वचा विशेषज्ञ डॉ0 शैलेंद्र प्रताप सिंह से परामर्श लेना था, इसके लिए उन्होंने गूगल पर डॉक्टर का संपर्क नंबर सर्च किया, गूगल पर मिले नंबर पर जब उन्होंने कॉल की तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया, जब पीड़ित ने डॉक्टर से बात कराने और नंबर (अपॉइंटमेंट) लगाने को कहा, तो जालसाज ने उन्हें व्हाट्सएप पर नाम, उम्र और तारीख भेजने को कहा, साथ ही दावा किया कि टोकन, रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट करने के लिए 5 रुपये की ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी ।
  पीड़ित ने जब सवाल उठाया कि डॉक्टर की फीस 400-500 रुपये है तो 5 रुपये किस बात के ? इस पर ठग ने कहा कि यह सिर्फ ऑनलाइन नंबर लगाने की प्रक्रिया शुल्क है, इसके बाद पीड़ित से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराई गई, थोड़ी देर बाद ठगों ने कहा, “अभी सर्वर डाउन है, आपका नंबर आज नहीं लग पाया, आप 17 तारीख को सीधे अस्पताल चले जाना और वहां जाकर ‘दिनेश’ का नाम ले देना, 17 तारीख को जब बुजुर्ग अस्पताल पहुंचे और वहां ‘दिनेश’ नामक व्यक्ति के बारे में पूछताछ की, तो अस्पताल प्रशासन ने ऐसे किसी व्यक्ति या ऑनलाइन बुकिंग से साफ इनकार कर दिया, इसके बाद जब बुजुर्ग घर लौटे, तो उनके बैंक खाते से लगभग 2,75,000 रुपये निकलने का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए, पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1985865
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.