3850 करोड़ की जमीन के लिए जंग लड़ रही मथुरा डाइट
3850 करोड़ की जमीन के लिए जंग लड़ रही मथुरा डाइट
-हाईकोर्ट व निचली अदालत में 22 बीघा जमीन के लिए 30 साल से चल रहे हैं मुकदमे
फरह (मथुरा) । मथुरा डाइट अपनी ही जमीन के लिए पिछले तीस साल से जंग लड़ रही है, कुछ लोगों ने सोसाइटी बनाकर डाइट की 385 करोड़ की बेशकीमती 22 बीघा जमीन पर अपना दावा बताया है, टाउन स्थित हाइवे किनारे डाइट की पचास साल पुराना भवन आज भी बरकरार है, यह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा जनपद में डीएलएड प्रशिक्षण के अलावा प्राथमिक शिक्षा के रिफ्रेश संक्षिप्त ट्रेनिंग संचालित करता है ।
(11).jpg)
डाइट कें मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने लगभग 22 बीघा खाली मैदान मौजूद है, पिछले तीस साल से यह भूमि विवादों के घेरे में है, अब चूंकि डाइट की नई इमारत तैयार होगी, विवादित भूमि को देखते हुए डाइट प्रशासन ने पिछले हिस्से में निर्माण को अनुमति दी है, यह 22 बीघा का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है, डाइट प्रशासन के अनुसार डाइट की भूमि पर तथाकथित एक स्कूल के नाम से दस्तावेज तैयार कर जमीन को हड़पने का प्रयास किया गया है।
डायट प्रशासन का आरोप था कि कथित राधा जूनियर हाई स्कूल सोसायटी एवं उससे जुड़े लोग संस्थान की भूमि पर अवैध हस्तक्षेप एवं कब्जे का प्रयास कर रहे हैं, वर्ष 2000 में निचली अदालत ने डायट के पक्ष में अंतरिम निषेधाज्ञा जारी करते हुए विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोक दिया था, हालांकि वर्ष 2019 में सिविल न्यायालय द्वारा मूल वाद खारिज कर दिया गया जिसके विरुद्ध डायट प्रशासन ने जिला न्यायालय में अपील दायर की लेकिन पिछले तीस साल से फैसला नही होने से डाइट की पैरवी भी बढ़ गई है, अपनी जमीन को खाली कराने के लिए डाइट गभीर है, हालांकि इसकी शिकायत डीएम को भी की गई है लेकिन विवाद न्यायालय में होने के कारण प्रशासन के हाथ खाली है ।







.jpeg)











