नगर निगम ने चलाया अवैध होर्डिंग को लेकर अभियान, वसूला जुर्माना

नगर निगम ने चलाया अवैध होर्डिंग को लेकर अभियान, वसूला जुर्माना
- नये बस स्टैंड से कचहरी तक हटाये अवैध पोस्टर, वसूला 50 हजार का जुर्माना
  मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृंदावन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है, नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देशों के क्रम में नगर निगम की टीम ने मथुरा जोन अंतर्गत अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्री के विरुद्ध व्यापक और सघन अभियान चलाया, इस कार्रवाई के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार का भारी जुर्माना भी अधिरोपित किया गया, बिना पूर्व अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए अवैध विज्ञापनों को हटाने के लिए टीम पातः काल से ही सड़कों पर उतरी ।


  अभियान के दौरान शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों को अवैध विज्ञापनों से मुक्त कराया गया, न्यू बस स्टैंड एवं सेंट्रम होटल क्षेत्र, एसबीआई चौराहा से मछली पुल मार्ग, एसएसपी कार्यालय क्षेत्र, कचहरी के सामने पेट्रोल पंप दक्षेत्र में ये कार्यवाही की गई, नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जन्माष्टमी पर्व पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु शहर की स्वच्छता, सुंदरता और सुव्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखना प्राथमिकता है ।
  उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे नगर निगम क्षेत्र में आगे भी बिना किसी ढील के निरंतर जारी रहेगा, नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि ये सार्वजनिक संपत्तियों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर या फ्लेक्स न लगाएं, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियम तोड़ने वालों पर केवल जुर्माना ही नहीं, बल्कि आवश्यकतानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1989258
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.