योगी आदित्यनाथ ने किया साधु संतों को सम्मानित
योगी आदित्यनाथ ने किया साधु संतों को सम्मानित
मथुरा । स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूज्य संतों को शॉल, माला, फलों की टोकरी एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया ।(135).jpg)
महन्त विजय कौशल दास महाराज निकुंज धाम आश्रम वृन्दावन, श्री फूलडोल दास देवाचार्य महाराज चौतन्य कुटी वृन्दावन, श्री सुतीक्ष्णदास महाराज नाभापीठ सुदामा कुटी वृन्दावन, श्री बलराम दास जी महाराज पीपा पीठ वृन्दावन, श्री रामदेवा नन्द जी उमापीठाधीश्वर वृन्दावन, गोविन्द नन्द तीर्थ सेवा मंगलम्, अनन्तवीर महाराज चन्द्रोदय मंदिर अक्षय पात्र वृन्दावन, सनत महाराज निंबार्क सर्वेश्वरी गीता आश्रम वृन्दावन, स्वामी महेशानन्द गिरी महाराज अखण्डानंद आश्रम वृन्दावन, किशोर दास देव जू गोरेलाल कुंज, श्री सुन्दर दास जी महाराज सिहपौर हनुमान मंदिर, राम स्वरूप ब्रहमचारी तेरह भाई त्यागी हनुमत वाटिका, लाडली शरण महाराज रास मण्डल तथा श्री हरिशंकर नागा गोपाल आश्रम को सम्मानित किया गया।
.jpg)
कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल की 15 छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत (वंदे मातरम्) का गायन किया गया, कार्यक्रम में कलर्स ऑफ कृष्णा के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, कार्यक्रम में जनपद मथुरा की रुपए 1051 करोड़ की लागत के विकास कार्यों तथा स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह पर आधारित वीडियो का प्रस्तुतीकरण किया गया ।







.jpeg)









