तीन साल में पूरी होगी 84 कोस परिक्रमा, मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

तीन साल में पूरी होगी 84 कोस परिक्रमा, मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश
-मथुरा-वृंदावन रेल ट्रैक पर बनेगी सड़क, पीपीपी मॉडल पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
-मथुरा के खारे पानी की समस्या मिटाने को वर्षा जल संचयन और तालाबों का हो निर्माण
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में दिये निर्देश
  मथुरा । गीता शोध संस्थान परिसर स्थित यमुना एक्सप्रेस- वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नौवीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई, बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य आगामी 3 वर्षों में तीन चरणों में पूर्ण कर लिया जाएगा, साथ ही मथुरा- वृंदावन रेल मार्ग पर सुगम यातायात के लिए सड़क मार्ग बनाने की योजना पर भी सहमति बन गई है । 


 बैठक में हार्टफुलनेस फाउंडेशन हैदराबाद द्वारा सीएसआर के तहत विकास कार्य कराने और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए 10 गोल्फ कार्ट दान देने पर चर्चा हुई, संस्कृति विभाग की स्मारक मित्र योजना की तर्ज पर अब तीर्थ मित्र योजना संचालित की जाएगी, इसके तहत ब्रज की उच्च विरासत वाली 200 चिह्नित जीर्ण शीर्ण धरोहर संरचनाओं और स्मारकों का व्यवस्थित संरक्षण किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने प्राचीन पांडुलिपियों, ज्ञान और साहित्य को सहेजने के भी कड़े निर्देश दिए, साथ ही वृंदावन में नए सिटी बस मार्ग पर केवल उन्हीं वाहनों के संचालन को मंजूरी दी, जो वहां के मार्गों के अनुकूल हों ।


   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मथुरा- वृंदावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जगह- जगह होल्डिंग एरिया बनाए जाएं, पीपीपी या रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर मल्टीलेवल पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाए जिसमें डॉरमेट्री, कैफे और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों, उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने के साथ- साथ उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, पुराने कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूरा करें और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखें, वृंदावन परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां ऐसे पत्थर और मिट्टी का प्रयोग किया जाए जो बारिश में न फिसलें और न ही पैरों में चुभें, मथुरा की पुरानी खारे पानी की समस्या के निदान के लिए उन्होंने जल संरक्षण को अहम बताया, सीएम ने भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक तालाबों के निर्माण और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) पर बल दिया ।


  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) पर कर्मचारियों की निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित हो, बारिश के मौसम को देखते हुए नियमित सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है, स्वच्छता पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम ने शहर में दो शिफ्टों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को मजबूत करने और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि ब्रज में विकास और स्वच्छता का परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे ।
   बैठक में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा संदीप सिंह, राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव पर्यटन विभाग अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वी0 हेकाली झिमोमी, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा नगर विकास पी. गुरूप्रसाद, परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन, एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त आगरा मंडल नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी एन जी, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, सीडीओ डॉ0 पूजा गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, राष्ट्रीय लोकदल नेता प्रीतम सिंह उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2006970
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.