ब्रजवासियों ने श्रद्धालुओं की सेवा में प्रस्तुत की अनूठी मिसाल
ब्रजवासियों ने श्रद्धालुओं की सेवा में प्रस्तुत की अनूठी मिसाल
-समाजसेवियों, व्यावसायिक समितियों ने बड़ी संख्या में लगाये भंडारे
मथुरा । हर साल की तरह इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधापुरम कालोनी के निवासियों द्वारा बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए भंडारा लगाया जिसमें सभी कालोनी वासियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया, कोतवाली रोड पर जन्माष्टमी महोत्सव पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कोतवाली रोड व्यवसायी समिति द्वारा भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। (152).jpg)
कोतवाली रोड स्थित समिति के कैंप पर हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसादी ग्रहण की, समिति द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव भण्डारा गर्मा गर्म कचौड़ी, चटपटी सब्जी के साथ आयोजित हुआ, भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झलक भी सजी थी, आयोजन सुबह से शुरू हुआ भण्डारा देर रात तक चलता रहा, व्यवसायियों ने स्वयं खड़े होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया, मथुरा के मुख्य बाजार में भण्डारे से बाजार में मेला जैसा माहौल बन गया और बाहर से आए श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली ।
.jpg)
श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उमड़े जनसैलाब के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (सेवा विभाग), महानगर द्वारा की गई निःशुल्क सेवा की प्रशंसा हो रही है, जन्मभूमि के मुख्य द्वार के समीप संघ के स्वयंसेवकों ने निःशुल्क सामान एवं जूता-चप्पल घर की व्यवस्था की है, दर्शनार्थियों के सामान और जूते-चप्पल सुरक्षित रखने की यह निःशुल्क सेवा दिन-रात चल रही है, भीड़ के बावजूद स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासित तरीके से टोकन देकर सामान जमा कराया जा रहा है जिससे श्रद्धालु बिना किसी चिंता के सुविधाजनक दर्शन कर पा रहे हैं, श्रद्धालुओं ने इस व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना की, इस सेवा कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर पदाधिकारी और स्वयंसेवक जुटे रहे ।







.jpeg)









