काशी नगरी से मथुरा नगरी पहुंचा श्रद्धा का दिव्य उपहार

काशी नगरी से मथुरा नगरी पहुंचा श्रद्धा का दिव्य उपहार
   मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर काशी और मथुरा के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री लड्डूगोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा भेजी गई, यह पहल वर्ष 2024 में शुरू की गई थी जिसके अंतर्गत काशी विश्वनाथ धाम से हर वर्ष जन्माष्टमी पर श्रद्धापूर्वक भेंट सामग्री मथुरा प्रेषित की जाती है, इस परंपरा के माध्यम से देश के प्रमुख तीर्थों के बीच आध्यात्मिक संवाद और सांस्कृतिक समन्वय को सुदृढ़ किया जा रहा है ।


   चार सितंबर को आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव से पहले दो सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर महादेव के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उपहार सामग्री को समर्पित किया गया, इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भेंट को मथुरा के लिए रवाना किया गया, इस वर्ष इस पहल को और विस्तार देते हुए देश-विदेश के करीब 15 देशों के 100 से अधिक मंदिरों से शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुए हैं जिन्हें भेंट सामग्री के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान भेजा जा रहा है ।


  मंदिर न्यास के अनुसार काशी और मथुरा के बीच यह परंपरा सनातन संस्कृति की एकता, श्रद्धा और सहभक्ति का संदेश देती है, दोनों तीर्थों के बीच बढ़ता यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान धार्मिक सौहार्द और आध्यात्मिक जुड़ाव को नई दिशा दे रहा है, जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी मथुरा पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे और इस परंपरा को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2006179
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.