गोकुल बैराज पर मिला खून से लथपथ दरोगा का शव
गोकुल बैराज पर मिला खून से लथपथ दरोगा का शव
-दरोगा का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
मथुरा । गुरूवार को दोपहर बाद मथुरा में तैनात ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार का खून से लथपथ शव यमुना नदी पर बने गौकुल बैराज पर पडा मिला, सब इंस्पेक्टर का वर्दी में खून से लथपथ शव पडा होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया, आनन फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, शव को कब्जे में लेकर सब इंस्पेक्टर के परिजनों को सूचना दी गई।
(141).jpg)
पुलिस के आलाधिकारियों को भी अवगत कराया गया, दरोगा के बीच माथे में गोली लगी थी, वर्तमान में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार एसपी ट्रैफिक के पैरोकार के रूप में तैनात थे, एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी का कहना है की प्रथमदृष्टि आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, टीएसआई पंकज कुमार की बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ऑफिस में ड्यूटी लगाई गई थी, हालांकि मामले की जांच की जा रही है, यह भी पता है लगाया जा रहा है कि आत्महत्या का कारण क्या रहा, घटना गुरूवार की दोपहर बाद करीब पौने चार बजे की बताई जा रही है, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई, जानकारी के अनुसार पंकज यादव मूल रूप से एटा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने के चलते महकमे में इस घटना से खलबली मची हुई है ।







.jpeg)









