मुख्यमंत्री ने किया स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह का उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह का उद्घाटन
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के परिसर में वृक्षारोपण किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीता शोध संस्थान परिसर के स्थापित प्रो-पुअर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उत्तर प्रदेश प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना (यूपीपीटीडीपी) के अंतर्गत भाग्य श्री तुलसी माला समूह, इंटीग्रेटेड फ्लावर मैनेजमेंट सेन्टर, आदि शक्ति महिला पोशाक समूह, मदन मोहन माला समूह, यमुना जी महिला पोशाक समूह, गोपाल जी तुलसी माला समूह, श्री बालाजी महिला पोशाक समूह तथा लक्ष्मी महिला माला, पोशाक समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

मुख्यमंत्री ने विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना (यूपीपीटीडीपी) के अंतर्गत एकीकृत पुष्प प्रबंधन केन्द्र, तुलसी फसल भण्डार एवं उत्पादन केन्द्र जैत, सेंटर फॉर लिविंग ट्रेडिशन्स तथा राधाकृष्ण पोशाक सेंटर गौरानगर के प्रतिरूप का अवलोकन किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम में 3 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया तथा 2 महिलाओं की गोदभराई की, युवान, कान्हा एवं चेष्टा का अन्नप्राशन संस्कार हुआ तथा पार्वती व मनसा की गोदभराई हुई, मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को खीर खिलाया तथा पोषण किट, हिमालया किट, खिलौने एवं मिष्ठान का वितरण किया, उन्होंने महिलाओं को पोषण किट, मिष्ठान तथा एक साड़ी का वितरण किया ।
(134).jpg)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वृंदावन के गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के परिसर में स्थित स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह (नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार) का बटन दबाकर उद्घाटन, शुभारंग किया गया, स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह की लागत रुपए 42.15 करोड़ है, उक्त प्रेक्षागृह में 1000 लोगों के बैठने का जगह है, प्रेक्षागृह के निकट मुक्ताकाशी रंगमंच (ओपन-एयर थिएटर) है, मीराबाई गेस्ट हाउस है तथा परिसर में कैंटीन की सुविधा भी है ।
.jpg)







.jpeg)









