श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा का 4 को होगा आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा का 4 को होगा आयोजन
-शोभायात्रा में अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारी होंगे शामिल
   मथुरा । यादव समाज द्वारा 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली जाएगी, यह शोभायात्रा मथुरा शहर में धूमधाम से आयोजित होगी इसमें धार्मिक झांकियों के साथ यादव समाज के लोग ग्वाल-बाल गीत-संगीत के साथ जन्मोत्सव और नंदोत्सव मनाएंगे, इस आयोजन में शामिल होने के लिए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी पहुंचने लगे हैं, शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से लेकर उनके विभिन्न आकर्षक रूप देखने को मिलेंगे ।


   शोभायात्रा के संस्थापक प्रहलाद यादव ने बताया कि यह शोभायात्रा 4 सितंबर को भरतपुर गेट से शुरू होगी, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षाविद् और समाजसेवी लीरी बेन प्रवीण भाई आहीर होंगी, वह मुख्य झांकी श्री द्वारकानाथ जी की मंगलाचरण आरती करेंगी, इसके बाद श्री गणेश जी की आरती होगी, शोभायात्रा भरतपुर गेट से होली गेट, विश्राम घाट, द्वारकाधीश मंदिर होते हुए स्वामी घाट, चौक बाजार से वापस भरतपुर गेट पर समाप्त होगीन।
    इस बार शोभायात्रा में ब्रज के प्रसिद्ध हस्तशिल्पियों द्वारा बनाई गई सुंदर और मनमोहक झांकियां होंगी, इनमें श्री द्वारकानाथ गुजरात, गोवर्धन के गिरिराज जी, वृंदावन के बिहारी लाल जी, नाथद्वारा के श्रीनाथजी और गणेश जी की छवियां दिखेंगी, शोभायात्रा में अतिथि के रूप में यादव महासभा गुजरात की प्रदेश अध्यक्ष अमिता बेन के अलावा कई राज्यों की महिला सांसद और विधायक भी शामिल होंगी, चौधरी राजेश, हप्पू, मयंक यादव, प्रधान सुरेंद्र यादव, बल्लू, नीरज क्रांति, डॉ0 सतीश, अनिल यादव, दिनेश, डॉ. शशांक, दिलीप यादव और महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव सहित अन्य लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2005087
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.