योगीराज की नगरी में गुरुवार को होगा सीएम योगी का आगमन
योगीराज की नगरी में गुरुवार को होगा सीएम योगी का आगमन
-डीएम, एसएसपी ने किया हेलीपैड का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दो दिवसीय दौरा गुरुवार से शुरू होगा, दोपहर एक बजे सीएम का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरेगा, डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार नद्वारा वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया ।
(123).jpg)
इस दौरान अधिकारियों द्वारा पवन हंस हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, आगमन-प्रस्थान मार्ग, वीआईपी प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई, निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा एवं संचालन में किसी प्रकार की कमी न रहे, प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के अवसर पर योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की भूमि में करीब 22 घण्टे रहेंगे, मुख्यमंत्री के आगमन से कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर पहुंच गया है, मथुरा वृंदावन की कुंज गलियों से लेकर तिराहे चौराहों की सुंदर सजावट की गई है, दीवारों पर पेंटिंग की गई है, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मथुरा दौरे को लेकर कार्यक्रम सामने आ गया है जिसमे मुख्यमंत्री 3 और 4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन में रहेंगे ।







.jpeg)









