देवीपुरा में शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड शोरूम और गोदाम लगी आग
देवीपुरा में शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड शोरूम और गोदाम लगी आग
-व्यापार मंडल ने डीएम से की पीड़ितों को राहत कोष से मदद और जांच की मांग
मथुरा । सदर तहसील के अंतर्गत अलवर पुल के निकट देवीपुरा में मुख्य मार्ग पर स्थित एक दुकान एवं मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया, हादसा 31 अगस्त और 1 सितंबर की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे का है, जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग पर गिर्जराज सिंह का मकान है जिसके आगे की दुकान में मुकेश अग्रवाल की रेडीमेड कपड़ों, सूट-साड़ी एवं जूता-चप्पल की दुकान एवं गोदाम किराए पर संचालित है । (125).jpg)
अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, दुकान एवं गोदाम में रखा लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा, जूता-चप्पल सहित समस्त सामान जलकर खाक हो गया, वहीं मकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है ।

व्यापार मंडल द्वारा सौंपे गए पत्र में मंडल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने मांग की है कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा स्थलीय जांच एवं क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, जिलाधिकारी राहत कोष से तत्काल पीड़ित दुकानदार मुकेश अग्रवाल एवं मकान मालिक गिर्राज सिंह को आर्थिक राहत प्रदान की जाए और उत्तर प्रदेश सरकार को भी रिपोर्ट भेजकर आर्थिक सहायता दिलाई जाए ।







.jpeg)









