ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 को नंद महोत्सव
ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 को नंद महोत्सव
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ वागीश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर, कांकरोली नरेश के निर्देशानुसार 4 सितंबर को होने वाले भव्य कृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, पुताई और भव्य सजावट का कार्य पूरा हो चुका है ।
(130).jpg)
उन्होंने बताया कि ठाकुर जी के लिए रत्नजड़ित विशेष पोशाक और विशेष फूल बाहर से मंगाए जा रहे हैं, साथ ही, ठाकुर जी के लिए विशेष भोग सामग्री भी तैयार की जा रही है, आयोजन के कारण मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है, 4 सितंबर प्रातः 6 से 6:15 बजे मंगला दर्शन होंगे, उसके बाद प्रातः 6:30 बजे ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक होगा लगभग प्रातः 8:30 बजे श्रृंगार दर्शन इसके पश्चात ग्वाल और राजभोग के दर्शन होंगे ।
सायंकाल 7.30 बजे उत्थापन दर्शन इसके पश्चात भोग, संध्या आरती और शयन के दर्शन होंगे और रात्रि 10 बजे जागरण की पहली झांकी होगी और फिर रात्रि 11:45 बजे भगवान के जन्म के दर्शन भगवान के प्राकट्य के साथ ही 4 सितंबर के दर्शन संपन्न होंगे, इसके बाद मंदिर प्रांगण में भव्य नंद महोत्सव की तैयारियां की जाएंगी, नंद महोत्सव 5 सितंबर को प्रातः 10 बजे मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा, इस भव्य आयोजन का लाभ देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री उठाएंगे, 5 सितंबर को भी सेवा के क्रम में थोड़ा परिवर्तन रहेगा ।






.jpeg)









