मुख्यमंत्री के दौरे से जाग गई मथुरा की सड़कों की किस्मत

मुख्यमंत्री के दौरे से जाग गई मथुरा की सड़कों की किस्मत
-जनपद के आलाधिकारियों ने रातों रात कराई खराब सड़कों की मरम्मत
   मथुरा । आखिरकार भूतेश्वर पुल के नीचे से जन्मभूमि तक जाने वाली सड़क की भी किस्मत खुल गई, लंबे समय से बदहाल पड़ी इस सड़क की सुध शासन प्रशासन को नहीं थी और जनता परेशानी झेल रही थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्माष्टमी से पहले प्रस्तावित दौरा सामने आया तो प्रशासन की नजर अचानक इस सड़क पर पड़ गई ।
   दौरा प्रस्तावित होते ही सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई। अब दिन-रात काम चल रहा है, सड़कें चमाचम नजर आ रही हैं, डिवाइडरों पर काली-पीली पट्टियों का रंग-रोगन हो रहा है और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त दिखाई देने लगी है, काम की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है, मानो पूरे इलाके के कायाकल्प का अभियान युद्धस्तर पर चल रहा हो, कुछ ऐसा ही नजारा न्यू बस स्टैंड के पुल के नीचे से स्टेट बैंक चौराहे तक भी देखने को मिल रहा है, कुछ समय पहले तक गड्ढों से भरी यह सड़क अब एकदम चिकनी हो गई है और वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई है, यानी जिस सड़क पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं था, वहां अब वाहन सरपट दौड़ रहे हैं, यह सब देखकर इसे रातों-रात हुए विकास का कमाल कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा ।


    यह नजारा एक दिलचस्प सवाल भी खड़ा करता है कि प्रशासन की तारीफ की जाए कि काम इतनी तेजी से हो रहा है या फिर इस बात पर सवाल उठाया जाए कि यही तेजी जनता की परेशानी के समय क्यों नहीं दिखाई दी ? आखिर इससे इतना तो साफ होता है कि शासन अगर काम करने पर आ जाए तो रातें भी छोटी पड़ जाती हैं, न कोई लंबी प्रक्रिया नजर आती है, न काम के लिए महीनों का इंतजारकृबस जरूरत पड़ते ही सड़कें दुरुस्त, डिवाइडर रंगीन और सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आने लगती है, हालांकि उम्मीद तो यही है कि यह चमक-दमक केवल मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे तक सीमित न रहे और आम जनता को भी ऐसी ही दुरुस्त सड़कें और बेहतर व्यवस्था लगातार मिलती रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2006175
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.