1,051 करोड़ की 229 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण, शिलान्यास
1,051 करोड़ की 229 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण, शिलान्यास
-मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वृन्दावन में बटन दबाकर किया लोकार्पण औऱ शिलान्यास
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में पूज्य साधु संतों की उपस्थिति में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित 1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, ट्रैक्टर की चाबी, चेक वितरण किया ।
(137).jpg)
लोकार्पण वाली परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था में लोक निर्माण विभाग की निर्माण खण्ड-01 द्वारा एक कार्य किया गया जिसमें जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन (पागल बाबा मंदिर) तक फोर लेन मार्ग का निर्माण (लम्बाई 7.278 किलोमीटर) तथा मार्ग निर्माण के संरेखण में आ रही यमुना नदी पर 2 लेन सेतु का निर्माण कार्य किया गया जिसकी कुल लागत रुपए 251.55 करोड़ है, लोकार्पण कार्यों में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा एक कार्य किया गया जिसमें जनपद की पुलिस लाइन परिसर में ट्रांजिट हॉस्टल (जी$12) 4 ब्लॉक का निर्माण किया गया जिसकी कुल लागत रुपए 47.20 करोड़ है, लोकार्पण कार्यों में कार्यदायी संस्था नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा 32 कार्य किए गए जिसकी कुल लागत रुपए 59.43 करोड़ है।
.jpg)
कार्यदायी संस्था मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा 23 कार्य किए गए जिसकी कुल लागत रुपए 182.41 करोड़ है, शिलान्यास वाली परियोजनाओं में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा एक कार्य किया जाएगा, जिसकी कुल लागत रुपए 44.2985 करोड़ है, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा जनपद मथुरा में मथुरा वृन्दावन मार्ग से यमुना एक्सप्रेस-वे लिंक रोड (निकट पागल बाबा मंदिर) तिराहे पर टू लेन फ्लाई ओवर निर्माण कार्य किया जाएगा, शिलान्यास वाली परियोजनाओं में कार्यदायी संस्था मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा 19 कार्य किये जायेंगे जिसकी कुल लागत रुपए 263.70 करोड़ है, परियोजनाओं में कार्यदायी संस्था नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा 146 कार्य किये जायेंगे जिसकी कुल लागत रुपए 129.64 करोड़ है ।







.jpeg)









