कुंवर जीत ने हांसिल किया ‘पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री’ सम्मान

कुंवर जीत ने हांसिल किया ‘पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री’ सम्मान
-राया के गांव गढ़ी नंदा निवासी हैं कुंवर जीत, नक्सल विरोधी अभियान में दिखाया था साहस
   राया (मथुरा) । थाना राया क्षेत्र के ग्राम गढ़ी नंदा निवासी कुंवर जीत पुत्र स्वर्गीय पूर्ण सिंह ने अपनी वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा से न केवल अपने गांव और जनपद मथुरा, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने और नक्सलियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें ‘पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री’ से सम्मानित किया गया। 


  कुंवर जीत वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं, उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान अपनी टीम के साथ साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनके इसी वीरतापूर्ण कार्य को देखते हुए उन्हें देश के सर्वाेच्च पुलिस वीरता सम्मानों में शामिल पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री प्रदान किया गया, कुंवर जीत का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल भी है ।


   उनके पिता स्वर्गीय पूर्ण सिंह का निधन उनके जन्म से करीब तीन माह पूर्व ही हो गया था, उनकी माता उर्मिला देवी ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया और उन्हें संस्कार एवं शिक्षा देकर इस मुकाम तक पहुंचाया, कठिन परिस्थितियों के बावजूद कुंवर जीत ने कभी हिम्मत नहीं हारी और देशसेवा को अपना लक्ष्य बनाया, कुंवर जीत के वीरतापूर्ण कार्य और राष्ट्रपति से सम्मानित होने की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव गढ़ी नंदा पहुंची, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई, ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया, लोगों का कहना है कि कुंवर जीत ने अपनी बहादुरी से गांव के युवाओं के सामने देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2006178
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.