कैनवास पर साकार हो रही राधा कृष्ण की दिव्य लीलाएं
कैनवास पर साकार हो रही राधा कृष्ण की दिव्य लीलाएं
-देशभर के चित्रकार रंग और तूलिका से उकेर रहे ब्रज की भक्ति, प्रेम और संस्कृति
वृंदावन । बांके बिहारी जी की नगरी में इन दिनों कैनवास पर ब्रज की भक्ति, प्रेम और संस्कृति के रंग बिखर रहे हैं, देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रख्यात चित्रकार भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं को रंग और तूलिका के माध्यम से कैनवास पर साकार कर रहे हैं, कलाकारों को श्रीकृष्ण की लीलाओं को चित्रों में ढालते हुए देखने के लिए कला प्रेमी और स्थानीय लोग भी गीता शोध संस्थान पहुंच रहे हैं। .jpg)
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026’ का मंगलवार को दूसरा दिन रहा, शिविर में विभिन्न राज्यों से आए चित्रकार अपनी-अपनी विशिष्ट कला शैलियों में श्रीकृष्ण की लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम और ब्रज की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को कैनवास पर उकेर रहे हैं, शिविर के दौरान कलाकारों को सामने बैठकर चित्रों को आकार देते देखना अपने आप में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । (195).jpg)
शिविर में पद्मश्री शांति देवी मधुबनी के अलावा डॉ0 अलका झा इंदौर, डॉ0 बंदना जोशी नाथद्वारा, डॉ0 पूनम रानी अलीगढ़, नीतिक्षा डावर दिल्ली, डॉ0 खुशबू उपाध्याय गाजियाबाद, सुश्री नेहा लखनऊ, मनजीत कौर चंडीगढ़, डॉ0 अलका मनीष पाठक सीहोर, सोमा आनंद पटना, विनीता सिंह पटना, विनीता शर्मा जयपुर, कंचन प्रकाश ग्रेटर नोएडा, सुमित्रा अहलावत दिल्ली, सुमन डोंगरे उज्जैन, प्रिंस राज मेरठ, विनोद कुमार सिंह लखनऊ, जयेश त्रिवेदी उज्जैन तथा ललित कला अकादमी, आगरा के निदेशक डॉ0 मनोज कुमार सिंह आगरा प्रतिभाग कर रहे हैं ।







.jpeg)









