सत्य निकेतन इमारत हादसे को लेकर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

सत्य निकेतन इमारत हादसे को लेकर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
-दिल्ली सरकार से दोषियों पर कठोर कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग
  मथुरा । दिल्ली के सत्य निकेतन में गत दिनों हुआ इमारत हादसा व्यवस्था पर सवाल खडे कर रहा है, छात्र संगठन इस हादसे के बाद लगातार सवाल उठा रहे हैं, हादसे के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बीएसए कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया, छात्रों की मांग थी कि कि हादसे की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच हो, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो और इस तरह के हादसे आगे न हों इसके लिए ठोस प्रयास किये जाएं ।
  प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी व उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, एनएसयूआई कार्यकर्ता हर्ष चौरसिया ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, किसी भी छात्र या नागरिक की जान प्रशासनिक लापरवाही, भवनों की खराब स्थिति या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण नहीं जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि प्रशासन को हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से ही ऐसे भवनों की पहचान कर जरूरी कदम उठाने चाहिए ।
   छात्रा परी कुमारी ने कहा कि जर्जर भवनों को लेकर प्रशासन को गंभीरता से अभियान चलाने की जरूरत है, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन से सभी जर्जर भवनों का सर्वे कराने, निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2013215
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.