हडताल से बिगडने लगे हालात, चहुंओर दिख रहे कूडे के ढेर

हडताल से बिगडने लगे हालात, चहुंओर दिख रहे कूडे के ढेर
-वृंदावन की सड़कों पर कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध, लोगों का जीना मुहाल
  मथुरा । वृंदावन नगरी में जन्माष्टमी महोत्सव के बाद सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की मुख्य सड़कें और गलियां कूड़े के ढेर से पट गई हैं, जगह-जगह फैली गंदगी और उठ रही भीषण दुर्गंध से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
   जन्माष्टमी के अगले ही दिन शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब पूरे शहर में दिखाई दे रहा है, डोर टू डोर कूड़ा उठान बंद होने से घरों के डस्टबिन भर चुके हैं जबकि मुख्य सड़कों और बाजारों में कूड़े के ढेर आधी सड़क तक फैल गए हैं, गंदगी के कारण राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है, स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र छात्राएं मुंह पर रुमाल रखकर गुजरने को मजबूर हैं ।
  स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि दुर्गंध के चलते ग्राहक भी प्रभावित हो रहे हैं और बाजार का माहौल खराब हो गया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय शहर में वायरल बुखार का प्रकोप पहले से ही बना हुआ है, ऐसे में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर बीमारियों के फैलने का खतरा और बढ़ा रहे हैं, लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल कर शहर को गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2013218
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.