तीन दिवसीय राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का हुआ समापन
तीन दिवसीय राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का हुआ समापन
-हेमा मालिनी ने कैनवास पर उतरती कृष्ण लीलाओं को निहारा, सराहना
मथुरा । भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में तीन दिनों तक रंग, रेखा और भाव के माध्यम से उनकी दिव्य लीलाओं को कैनवास पर साकार करने वाला ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप’ बुधवार को गीता शोध संस्थान में संपन्न हुआ, देश के विभिन्न हिस्सों से आए 20 ख्याति प्राप्त चित्रकारों ने अपनी-अपनी कला शैलियों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण प्रेम, माखन चोरी, गौ-प्रेम, बांसुरी, गिरिराज धारण और ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं को चित्रों में जीवंत किया। 
समापन समारोह की मुख्य अतिथि सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक-एक चित्रकार के पास जाकर उनके चित्रों का अवलोकन किया, उन्होंने चित्रों के विषय, शैली और उनमें निहित भाव को समझा तथा कलाकारों से उनकी रचनाओं के बारे में जानकारी ली, चित्रकारों ने भी अपनी कल्पना और चित्र के पीछे की कथा से उन्हें अवगत कराया, कैनवास पर उकेरी गई कृष्ण लीलाओं को देखकर हेमा मालिनी अत्यंत प्रभावित हुईं, उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि केवल दो दिनों में कलाकारों ने इतनी सुंदरता और भावपूर्ण ढंग से श्रीकृष्ण की लीलाओं को रंगों में उतार दिया ।(3).jpg)
उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों से आग्रह किया कि भविष्य में चित्रांकन शिविर की अवधि तीन दिन के बजाय पांच दिन की जाए क्योंकि एक उत्कृष्ट और भावपूर्ण चित्र तैयार करने में कलाकार को समय चाहिए, इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने सांसद हेमा मालिनी सहित श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026 में प्रतिभाग करने वाले सभी चित्रकारों का आभार जताया ।







.jpeg)









