फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर हुईं सम्मानित

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर हुईं सम्मानित
  वृंदावन । धर्मनगरी वृंदावन में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा निर्माता अनुप्रिया नागर को रामायणी रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रामायणी सम्मान से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर ब्रज के प्रमुख संतों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया, सम्मान समारोह से पहले अनुप्रिया नागर ने परिवार के साथ प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।
   कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए अनुप्रिया ने बताया कि बाबा नीम करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश महज एक करोड़ 75 लाख रुपये के सीमित बजट में बनाई गई है, उन्होंने फिल्म की ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय बाबा नीम करौरी महाराज की कृपा और आशीर्वाद को दिया, अनुप्रिया नागर ने कहा कि भविष्य में भी वह भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विषयों पर आधारित फिल्मों का निर्माण करना चाहती हैं, उनके इस संकल्प की संत समाज ने सराहना करते हुए उन्हें निरंतर ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2014732
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.