यूपी रोडवेज कर्मचारियों ने वर्कशॉप पर किया विरोध प्रदर्शन
यूपी रोडवेज कर्मचारियों ने वर्कशॉप पर किया विरोध प्रदर्शन
मथुरा । रोडवेज विभाग के वर्कशॉप कार्यालय पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया, इस मौके पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ और भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ला और शाखा अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित चली आ रही हैं ।(13).jpg)
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों की सेवा नियमावली लागू किया जाना, संविदा कर्मियों को उपलब्ध नियुक्तियों के सापेक्ष नियमित करना, मृतक आश्रितों को तुरंत नियुक्ति देना और उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना शामिल है, जिन्हें शासन-प्रशासन द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है, पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी 17 सूत्रीय मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया तो अगला प्रदर्शन क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर किया जाएगा, फिर भी समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर 21 सितंबर को लखनऊ मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के कर्मचारी एकजुट होकर भाग लेंगे ।







.jpeg)









