राष्ट्रीय पोषण माह : विधायक ने दिखाई पोषण रैली को हरी झंडी

राष्ट्रीय पोषण माह : विधायक ने दिखाई पोषण रैली को हरी झंडी
-जागरूकता के लिए पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 
  मथुरा । जिले में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया, विधायक पूरन प्रकाश और डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा निकाली गई पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली के माध्यम से लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। 
  इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को संतुलित आहार, बच्चों के स्वास्थ्य, महिलाओं के पोषण और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण संबंधी जरूरी जानकारी दी जाएगी, पोषण रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्वस्थ खानपान अपनाने का संदेश दिया, रैली में पोषण से संबंधित नारे भी लगाए गए, लोगों को बताया कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए उन्हें उम्र के अनुसार पौष्टिक और संतुलित आहार देना जरूरी है, साथ ही गर्भवती महिलाओं और माताओं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ।
  जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और सही खानपान भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पोषण माह के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने पर जोर दिया, विधायक पूरन प्रकाश ने भी लोगों से पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने और बच्चों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की, कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2015848
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.