खुलासा : जंक्शन से अपहृत बच्चा बरामद, प्रेमी जोडा गिरफ्तार

खुलासा : जंक्शन से अपहृत बच्चा बरामद, प्रेमी जोडा गिरफ्तार
-मुरैना से किया बच्चे को बरामद, आरोपी प्रेमी जोडे को भेजा गया जेल
    मथुरा । जंक्शन के गेट नंबर-2 के बाहर से चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, बच्चे को उसके माता पिता को सौंप दिया गया है, वहीं बच्चा चोरी करने के आरोपी प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, विधिक प्रक्रिया के तहत दंपति को जेल भेज दिया गया, हाईवे थाना पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर 11 सितंबर को सुबह करीब 7:10 बजे आरोपियों को मुरैना से गिरफ्तार किया है ।
    शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने घटना का खुलासा किया, सीओ ने बताया कि गिरफ्तार महिला सीमा की शादी वर्ष 2018 में देशराज से हुई थी, कई वर्ष तक संतान नही होने पर पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था, इसके बाद सीमा मुरैना जिला अस्पताल में निजी दाई का काम करने लगी और वहीं संजीव के साथ किराये के मकान में लिव-इन रिलेशन में रहने लगी, संतान की चाह में दोनों ने आठ सितंबर को मथुरा जंक्शन के गेट नंबर-2 के बाहर से बच्चे का अपहरण कर लिया, उस समय बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था, बच्चे को लेकर दोनों मुरैना चले गए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2016599
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.