पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । क्षेत्रीय अवस्थापना निधि की आठ जनवरी 2025 को हुई बैठक में स्वीकृत कुल 43 कार्यों में मथुरा स्थित बलदेवपुरी एक्सटेंशन, महोली रोड में राजा महेंद्र प्रताप पार्क सौंदर्यीकरण कार्य कर टेंडर भी स्वीकृत हुआ था, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पार्क सौंदर्यीकरण कार्य कर टेंडर के अनुरूप नहीं हो रहा है ।

  इस कार्य के लिए सांसद हेमा मालिनी, क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा तथा क्षेत्रीय पार्षद तक ने सिफारिश की थी, संस्तुति के आधार पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य स्वीकृत किया गया था, क्षेत्रीय लोग अपनी मांग लेकर एमवीडीए कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन एमवीडीए उपाध्यक्ष के नाम दिया जिसमें बताया गया है कि 2025 में स्वीकृति के बाद अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, लोगों ने पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा स्वीकृत टेंडर, प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्ण कार्य कराए जाने का अनुरोध किया है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2016601
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.