वर्तमान परिदृश्य में हिंदी की उपयोगिता पर हुआ व्याख्यान

वर्तमान परिदृश्य में हिंदी की उपयोगिता पर हुआ व्याख्यान
    मथुरा । राजकीय संग्रहालय में वर्तमान परिदृश्य में हिंदी की उपयोगिता विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में हिंदी भाषा की उपयोगिता, प्रासंगिकता एवं बदलते दौर में इसकी भूमिका पर गहराई से विचार-विमर्श का रहा, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता किशोरी रमन पीजी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ0 शीला देवी ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है ।
   राजकीय संग्रहालय के उप निदेशक योगेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, कार्यक्रम के समापन पर संग्रहालय की सहायक निदेशक डॉ0 प्रतिभा द्विवेदी द्वारा मुख्य वक्ता डॉ0 शीला देवी, अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद, विशिष्ट अतिथि डॉ0 मांडवी राठौर एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2017549
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.