कोसीकला में ज्वेलर्स के यहां हुई करोडों की चोरी, मचा हड़कंप

कोसीकला में ज्वेलर्स के यहां हुई करोडों की चोरी, मचा हड़कंप
-कारोबारियों ने कानून व्यवस्था पर जताई नाराजगी, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी
  मथुरा । कोसीकला में ज्वेलर्स के यहां हुई बडी चोरी से व्यापारियों में नाराजगी है, कारोबारियों ने नाराजगी जताते हुए बाजार बंद कर दिया, चोरी में कितना माल चोर ले गये यह साफ नहीं हो रहा है, वहीं करोडों की चोरी बताई जा रही है, जिले के सराफा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है, व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा आक्रोश जताया, वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 
  चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, सीओ भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर कमलेश सिंह सर्किल की फोर्स सहित वहां पहुंच गए, घटना की गहनता से जांच की जा रही है, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, पुलिस की टीमें बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं, टीमों ने दुकान की छत, टूटे गेट, तिजोरी और आसपास के स्थानों से जरूरी साक्ष्य जुटाए ।
   व्यापारी संगठनों ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं और चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की है, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तक साथ ले गए, रविवार सुबह चोरी का पता लगते ही सराफा बाजार में हड़कंप मच गया, सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकान स्वामी ने जैसे ही अंदर का नजारा देखा, उनके होश उड़ गए। छत का गेट टूटा पड़ा था और तिजोरी खुली हुई थी, दुकान में सामान अस्त व्यस्त था। 
  चोरी की खबर बाजार में फैलते ही आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंच गए, देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, बताया जा रहा है कि 13-14 सितंबर की रात छत का गेट तोड़कर दुकान में घुसे चोर तिजोरी और अलमारी को खोलकर उसमें रखे करोड़ों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषण समेट ले गए, कारोबारियों में नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात थी, इसके बावजूद बदमाश छत का गेट तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और इतनी बडी घटना को अंजाम दे दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2019402
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.