विधायक ने अति कुपोषित बच्चों को वितरित की पोषण किट

विधायक ने अति कुपोषित बच्चों को वितरित की पोषण किट
  सौंख । विकासखंड गोवर्धन  में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सुपोषित हुए बच्चों के माता पिता के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गिरीश पंत, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रागिनी  भास्कर, सुपरवाइजर सुनैना परोहा, सुपरवाइजर कुमारी विशाखा, ब्लॉक कोडीनेटर दीपक शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
  कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में पोषण एवं बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया, साथ ही अति कुपोषित बच्चों को पोषण किट का वितरण किया गया तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की निरंतर निगरानी और उन्हें सुपोषित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को साड़ी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।
   विधायक मेघश्याम सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से इसी प्रकार समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए कुपोषण के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया, बीडीओ गिरीश पंत व प्रभारी सीडीपीओ रागिनी भास्कर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को बेहतर पोषण एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता एवं विभागीय प्रयासों से कुपोषण को दूर करने की दिशा में निरंतर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2019405
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.