भूतेश्वर स्थित प्राचीन दाऊजी मन्दिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव
भूतेश्वर स्थित प्राचीन दाऊजी मन्दिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव
मथुरा । बलदेव छठ के पावन पर्व पर भूतेश्वर बलभद्र कुंड स्थित प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, गुरुवार को प्रातः 8 बजे विधि विधान मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान बलदेव जी एवं माता रेवती जी का पंचामृत अभिषेक मंदिर के मुख्य महंत मोहन गुरु द्वारा किया गया, इस मौके पर विद्वान आचार्य मालाराम शास्त्री, अनुज, अखिलेश शास्त्री एवं वेदांत ने पूजन के बाद 251 किलो दूध, दही, घी, शहद एवं गंगाजल से स्नान कराया गया । .jpg)
अभिषेक के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन कर पुण्य कमाया, सायं दाऊजी महाराज का बेंगलुरु, कोलकाता आदि से मंगाये गये देसी विदेशी फूलों से पूरे मंदिर प्रांगण को भव्य सजाया गया साथ ही ठाकुर दाऊजी महाराज की समक्ष विशाल छप्पन अर्पण किए गए, भक्त दर्शन कर लाभान्वित हुए, रात्रि में सुविख्यात कलाकारों द्वारा ठाकुर जी के समक्ष भजन प्रस्तुत किए गए, देर रात तक श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया ।
कार्यक्रम के समापन पर दाऊजी महाराज की महा आरती की गई, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, इस आयोजन में शरद नागर, सत्यप्रकाश, गोविंद प्रसाद, मनोज सर्राफ, विपिन, माणिक शर्मा, कृष्ण कुमार कान्हा, पिंटू अग्रवाल, अशोक, विष्णु, अतुल का विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम की सफलता के लिए संयोजक मोहनलाल भारद्वाज ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया ।



















