वृन्दावन : बड़े दाऊ जी मंदिर में मना बलदेव छठ उत्सव

वृन्दावन : बड़े दाऊ जी मंदिर में मना बलदेव छठ उत्सव
   वृन्दावन । अनाज मंडी स्थित प्राचीन बड़े दाऊ जी मंदिर में बलदेव छठ का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भगवान श्री बलराम स्वरूप श्री दाऊ जी महाराज का विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दूध, दही, घृत, शहद और शक्कर से पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ, अभिषेक के उपरांत ठाकुर जी का मनोहारी श्रृंगार कर भव्य झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं ।
   मंदिर के सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि प्रातःकाल धार्मिक अनुष्ठानों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, विशेष अवसर पर दाऊ जी महाराज के श्रीचरणों में विविध मिष्ठान्न, फल, मेवा और व्यंजनों से सुसज्जित छप्पन भोग अर्पित किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, इसके अलावा सायंकाल में आयोजित भव्य भजन संध्या में हजारों भक्त देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे, बलदेव छठ के इस पावन मौके पर स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दाऊ जी महाराज के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2033343
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.