नारी शक्ति के सम्मान में महिलाओं का किया अभिनंदन
नारी शक्ति के सम्मान में महिलाओं का किया अभिनंदन
-सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, डॉ0 दिनेश शर्मा ने की शिरकत
चौमुहां । हाइवे स्थित कारे बाबा होटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सेवा संकल्प अभियान के तहत नारी शक्ति वंदन एवं बहना सम्मान कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम के दूसरे दिन 28 गांवों से पहुंचीं हजारों महिलाओं का सम्मान किया गया, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और विशिष्ट वक्ता डॉ0 दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। .jpg)
राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं, कहा कि वित्तीय समावेशन के तहत 58 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं, सरकार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिमाह पांच किलो मुफ्त अनाज भी उपलब्ध करा रही है, उन्होंने उज्ज्वला, सुकन्या समृद्धि और मातृ वंदना योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया है, उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिला है, कार्यक्रम में ठाकुर कारे बाबा कमल किशोर वार्ष्णेय, बिहारी राम पहलवान, भानुप्रताप, हेमराज सिंह, कोसीकलां चेयरमैन धर्मवीर, रूपसिंह नागर, तरुण सेठ, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन निरंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं ।



















