रंगमंच पर जीवंत होगी पीएम मोदी की वर्षों की सेवा यात्रा
रंगमंच पर जीवंत होगी पीएम मोदी की वर्षों की सेवा यात्रा
-नमो सेवा अनकही कहानियाँ सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसी क्रम में नमो सेवा अनकही कहानियाँ नाट्य मंचन की तैयारियों एवं अभियान की रूपरेखा को लेकर रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव के कैंप कार्यालय, अंतापाड़े पर प्रेस वार्ता संपन्न हुई।.jpg)
महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि नमो सेवा अनकही कहानियाँ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को रंगमंच पर जीवंत किया जाएगा, नाट्य प्रस्तुति में सेवा, समर्पण, जनकल्याण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को संवाद, अभिनय और संगीत के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सेवा चौपाल लगाई जाएगी, 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सेवा ज्योति मशाल यात्रा’ निकाली जाएगी,जो शक्ति केंद्रों से मंडल होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी, इसके अलावा 5 से 17 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा कैंप आयोजित किए जाएंगे, इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक चंद्रपाल कुंतल, सह संयोजक दीपक गोला तथा महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी उपस्थित रहे ।



















