सिल्वर मेडल जीतकर स्पर्श अग्रवाल ने राया का नाम किया रोशन
सिल्वर मेडल जीतकर स्पर्श अग्रवाल ने राया का नाम किया रोशन
राया । आगरा के जोहन मिल्टन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित फर्स्ट एलीट कराटे कप 2026 में मंडल के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता में राया निवासी स्पर्श अग्रवाल पुत्र मनीष अग्रवाल ने केडी पब्लिक स्कूल की ओर से प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, स्पर्श अग्रवाल ने 25 किलोग्राम भार वर्ग की कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया ।.jpg)
उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार के साथ-साथ राया क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है, स्पर्श की सफलता ने राया क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों के प्रति आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया है, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल ने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, उन्होंने स्पर्श के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं ।
इस अवसर पर स्पर्श अग्रवाल के परिवार और शुभचिंतकों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया, स्पर्श को बधाई देने वालों में एडवोकेट कोमल प्रसाद अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अमित गोयल, शुभम अग्रवाल, नितिन बंसल, राकेश बंसल, प्रतुल गंगल, मुकेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे, सभी ने स्पर्श के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं ।



















