एक्सप्रेस वे : तीन वाहनों की आपस में हुई भिड़ंत, कई यात्री घायल
एक्सप्रेस वे : तीन वाहनों की आपस में हुई भिड़ंत, कई यात्री घायल
-माइलस्टोन 101 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, मौके पर पहुंची इलाका पुलिस
मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के मांट क्षेत्र में रात के समय बडा सडक हादसा हो गया, इस दौरान दो बस और कांच से भरा टैंकर आपस में भिड गये, हादसे में कई यात्री घायल हो गए, पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया, मांट सीओ अमरनाथ सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना 3ः20 बजे कंट्रोल रूम और राहगीर विनय यादव के माध्यम से पुलिस को मिली । (4).jpg)
मांट थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया, घायलों में फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट निवासी चांदनी, आमिर, वसीम और अजर बानो समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं, आजाद नामक व्यक्ति भी घायल हुआ है, घायलों को जेपी और सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस ने जेपी क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, इसके बाद यातायात सामान्य हो गया ।(4).jpg)
मांट थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने बताया कि गुरुवार तड़के 3ः15 बजे नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 101 के पास कांच से भरा आयशर कैंटर जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में कैंटर में टक्कर मार दी, इसके बाद पीछे से आ रही ट्रेवल की दूसरी बस भी कैंटर से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कांच से भरा कैंटर पलट गया ।















