कोतवाली क्षेत्र में वृद्धा की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

कोतवाली क्षेत्र में वृद्धा की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
-अम्मा कहने वाला 19 साल का पड़ोसी भरत ही निकला वृद्धा का कातिल
  मथुरा । कोतवाली क्षेत्र के चूना कंकड़ गली में 24 अक्टूबर की रात 80 वर्षीय वृद्धा सुमन उर्फ कुसुम चतुर्वेदी की निर्मम हत्या और लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने 29 अक्टूबर की रात 10ः27 बजे आरोपी को चूना कंकड़ गली के पास से गिरफ्तार किया, आरोपी की पहचान भरत पुत्र सोनू निवासी मकान नं. 443 चूना कंकड़ गली के रूप में हुई है । 
  मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मृतका के घर आता-जाता था और उन्हें अम्मा कहता था, महिला भी उसे बच्चे जैसा मानती थी, वृद्धा घर में अकेली रहती थीं, बेटा अनुपम आगरा में नौकरी करता है और चार बेटियां ससुराल में हैं, रविवार सुबह सहायिका ने खून से लथपथ शव सीढ़ियों पर देखा था, तब घटना का पता चला था, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नवरात्रि में वह अपनी बहन के साथ वृद्धा के घर कन्या-लांगुर भोज में गया था, तभी उसे जेवरों का लालच आ गया था, वारदात से पहले उसने गूगल पर बेहोशी के इंजेक्शन और तमंचे के बारे में सर्च किया था ।
   24 अक्टूबर रात 10 बजे वह घर पहुंचा और घंटी बजाई, वृद्धा के बाहर आने पर छत पर कपड़ा गिरने का बहाना बनाया, वृद्धा छत की चाबी लेकर उसे ऊपर ले जाने लगीं, तभी सीढ़ियों पर पड़ी ईंट उठाकर आरोपी ने सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, अकेले रहने का फायदा उठाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली, पुलिस ने आरोपी से कई कंगन, 3 अंगूठियां, 2 लॉकेट, 27 कान के टॉप्स, 1 नोज पिन, मिश्रित धातु की अंगूठी, आसमानी रंग का डवजव ळ-57 च्वूमत मोबाइल और 16,600 रुपये नकद बरामद किए हैं, मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2083149
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.