बाबा साहेब के बताए मार्ग का अनुसरण करें युवा-असीम अरुण
बाबा साहेब के बताए मार्ग का अनुसरण करें युवा-असीम अरुण
-प्रतिमा, अंबेडकर पार्क के लिए किया सरकार ने जारी किया बजट-समाज कल्याण मंत्री
फरह । उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि युवा बाबा साहेब के बताए मार्ग का अनुसरण करे तो समस्याएं स्वत खत्म हो जाएंगी, वह बीते दिन महुअन स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ0 भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे, उन्होंने कहा कि सरकार ने दो माह पहले हर विधानसभा में आंबेडकर पार्कों की दशा सुधारने, छतरी लगाने, चाहर दीवार खड़ी करने के लिए एक एक करोड़ का बजट जारी किया है। (18).jpg)
उन्होंने कहा कि विचार मायने रखते हैं, प्रतिमा से नहीं महापुरुषों के विचारों से हम समाज को बदल सकते हैं, कार्यक्रम से पूर्व समाजकल्याण मंत्री असीम अरुण, विधायक पूरन प्रकाश और भाजपा के नेताओं का डॉ0 भीमराव आंबेडकर ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में सत्य प्रकाश निगम, बनय सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, कालीचरण, अध्यापक संजीव आजाद, सूरजमल, जवाहर आदि मौजूद रहे ।(17).jpg)















