यम द्वितीया मेले को किया जाये राजकीय मेला, सौंपा ज्ञापन

यम द्वितीया मेले को किया जाये राजकीय मेला, सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । यम द्वितीया मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने की मांग तेज हो गई है, श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर यम द्वितीया मेले को राजकीय मेला घोषित करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, परिषद का कहना है कि यम द्वितीया के पावन अवसर पर विश्राम घाट पर यमुना स्नान करने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं ।
  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व पर भाई-बहन के यमुना स्नान का विशेष महत्व है, हर वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण घाटों और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं बड़ी चुनौती बन जाती हैं, इसके बावजूद इस ऐतिहासिक मेले को राजकीय मेले के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, परिषद ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2026 में यम द्वितीया का पर्व 10 और 11 नवंबर को मनाया जाएगा, पर्व से लगभग 15 दिन पहले ही तीर्थयात्रियों का आगमन शुरू हो जाता है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर समय रहते विशेष इंतजाम किए जाने की जरूरत है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2083150
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.