अहोई अष्टमी मेला : पुलिस अलर्ट, सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

अहोई अष्टमी मेला : पुलिस अलर्ट, सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
   गोवर्धन । राधाकुंड में आगामी अहोई अष्टमी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, इसी क्रम में गुरुवार को सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ राधा कुंड मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया ।
   निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र, राधाकुंड चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे, अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नही हो, इस पर विशेष ध्यान दिया गया, अहोई अष्टमी के अवसर पर राधाकुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचते हैं। 
  धार्मिक मान्यताओं के चलते यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करना और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रहती है, इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है, निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से धार्मिक अनुष्ठान कर सकें ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2083140
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.